सीरिया, उत्तरी भाग में सेना की प्रगति जारी, दर्जनों आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48669-सीरिया_उत्तरी_भाग_में_सेना_की_प्रगति_जारी_दर्जनों_आतंकी_ढेर
सीरिया की सेना ने देश के उत्तरी प्रांत हमा के पूर्वी क्षेत्र में अपनी कार्यवाही जारी रखते हुए छह गांव और कई बस्तियों को आतंकी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०६, २०१७ १५:३७ Asia/Kolkata
  • सीरिया, उत्तरी भाग में सेना की प्रगति जारी, दर्जनों आतंकी ढेर

सीरिया की सेना ने देश के उत्तरी प्रांत हमा के पूर्वी क्षेत्र में अपनी कार्यवाही जारी रखते हुए छह गांव और कई बस्तियों को आतंकी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की सेना ने बुधवार को पूर्वी हमा के उपनगरीय क्षेत्र अक़ीरबात के आसपास कार्यवाही की जिसके दौरान दसियों आतंकी मारे गये।

सीरिया की सेना ने अक़ीरबात क्षेत्र के आसपास स्थित उन गांवों और बस्तियों को अपने घेरे में ले लिया था जिन पर आतंकी गुट दाइश का नियंत्रण था।

बताया जाता है कि अक़ीरबात क्षेत्र के आसपास स्थित गांवों और बस्तियों में लगभग आठ हज़ार आम नागरिक आतंकी गुट दाइश के घेरे में हैं।

इसी मध्य सीरिया की सेना के युद्धक विमानों और टैंक यूनिट ने हुम्स प्रांत के उपनगरीय क्षेत्रों में आतंकी गुट दाइश के ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गये हैं। दूसरी ओर सीरिया के मीडिया सूत्रों ने रिपोर्ट दी है कि पूर्वी हलब के आसपास के हज़ारों लोग, क्षेत्र में सुरक्षा की स्थापना के बाद घरों को लौट रहे हिैं।

सीरिया से  एक अन्य समाचार यह है कि आतंकवादी गुट दाइश ने बुधवार को दैरिज़्ज़ूर हाईवेट के पास अलआलम टीवी चैनल की टीम को निशाना बनाया , इस हमले के बारे में विस्तार से पता नहीं चल सका है। (AK)