अलहोवैजा की आज़ादी का अभियान शुरू
इराक़ के करकूक प्रांत के अलहोवैजा नगर की स्वतंत्रता का अभियान गुरूवार को आरंभ कर दिया गया।
इराक़ के प्रधानमंत्री और इस देश की सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख हैदर अलएबादी ने गुरूवार को एक बयान जारी किया है। इस बयान में कहा गया है कि आज से अनहोवैजा को स्वतंत्र कराने का अभियान आरंभ किया जा रहा है। बयान में आया है कि इराक़ को दाइश मुक्त बनाकर ही दम लेंगे।
हैदर अलएबादी ने कहा कि इराक़ी सैनिक, एक साथ कई मोर्चों पर हमले करके आतंकवादियों को एेसा पाठ सिखाएंगे जो उन्हें हमेशा याद रहेगा। ज्ञात रहे कि इससे पहले मंगलवार को इराक़ के "अना" नगर को दाइश से मुक्त कराने के लिए अभियान आरंभ किया जा चुका है जिसमें इराक़ी सैनिक, वहां के सुरक्षाबल और स्वयंसेवी बल भाग ले रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इराक़ी सैनिक 16 सितंबर को अलअंबार प्रांत के "अकाशात" क्षेत्र को पूर्ण रूप से दाइश के नियंत्रण से निकाल चुके हैं।