दमिश्क़ एयरपोर्ट पर इस्राईल का हवाई हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49691-दमिश्क़_एयरपोर्ट_पर_इस्राईल_का_हवाई_हमला
इस्राईली युद्धक विमानों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २२, २०१७ १५:०४ Asia/Kolkata
  • दमिश्क़ एयरपोर्ट पर इस्राईल का हवाई हमला

इस्राईली युद्धक विमानों ने सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवाई हमला किया है।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, शुक्रवार की सुबह इस्राईली युद्धक विमान द्वारा फ़ायर किया जाने वाला एक रॉकेट दमिश्क़ एयरपोर्ट के निकट जाकर लगा।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, सीरियाई सेना की एंटी एयरक्राफ़्ट यूनिट ने तुंरत कार्यवाही करते हुए इस्राईली युद्धक विमानों का मुक़ाबला किया।

इससे पहले भी इस्राईल ने कई बार सीरिया की सीमा का उल्लंघन किया है और इस देश में सक्रिय आतंकवादी गुटों को मदद पहुंचाई है।

इस्राईली हमले के बाद, सीरिया के विदेश मंत्रालय ने राष्ट्र संघ और विश्व समुदाय से इस्राईल के हमलों और अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन करने के लिए तेल-अवीव की निंदा करने की मांग की है।    

बयान में विश्व समुदाय से मांग की गई है कि भविष्य में इस्राईल के अतिक्रमण को रोकने के लिए गंभीर क़दम उठाए। msm