सीरिया, झड़पों में 100 आतंकी ढेर, कई क्षेत्र स्वतंत्र
सीरिया की सेना ने देश के पश्चिमी प्रांत हमा के पूर्वोत्तर में नुस्रा फ़्रंट और अन्य आतंकवादी संगठनों के सेना की छावनी पर हमले को विफल बना दिया जिसमें सौ आतंकी मारे गये। सेना की इस कार्यवाही में 200 आतंकी घायल भी हुए हैं।
लेबनान के अलमनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट और अन्य आतंकी संगठनों ने शुक्रवार को हमा प्रांत के पूर्वोत्तरी क्षेत्र में सेना के ठिकाने पर हमला किया जिसको सेना के जवानों ने समय रहते ही विफल बना दिया।
सीरिया के एक सैन्य अधिकारी ने इस संबंध में कहा कि सेना ने स्वयं सेवी बलों और प्रतिरोधकर्ताओं की सहायता से शुक्रवार को होने वाली भीषण झड़पों में आतंकवादियों को बुरी तरह पराजित कर दिया।
हमा प्रांत के पूर्वोत्तरी क्षेत्र में आतंकियों ने हमला एेसी स्थिति में किया कि होने वाली सहमति के आधार पर इस क्षेत्र का शुमार तनावरहित क्षेत्रों में होता है और समझौते का उल्लंघन करने के कारण ही सेना के जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ उत्तर दिया।
ज्ञात रहे कि आतंकियों ने पिछले मार्च के महीने में हमा प्रांत के पूर्वोत्तरी क्षेत्रों में सेना के ठिकानों पर हमला करके 15 गांव और क़स्बों पर क़ब्ज़ा कर लिया था और यह क्षेत्र महीनों के संघर्ष के बाद स्वतंत्र हुए हैं।
इसी मध्य रूस के रक्षामंत्रालय ने कहा है कि भूमध्य सागर में स्थित एक पनडुब्बी ने शुक्रवार को इदलिब प्रांत में आतंकियों के ठिकानों पर कई क्रूज़ मीज़ाइल फ़ायर किए हैं।
इसी बीच दक्षिणपूर्वी दैरिज़्ज़ूर के ख़श्शाम शहर पर सेना और प्रतिरोधकर्ताओं का नियंत्रण हो गया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना और प्रतिरोधकर्ता गुट ने शुक्रवार को आतंकियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दैरिज़्ज़ूर के ख़श्शाम शहर को स्वतंत्र करा लिया है। (AK)