जनमत संग्रह, कुर्दों के लिए समस्याओं का उपहारः अर्दोग़ान
Sep २८, २०१७ १२:३२ Asia/Kolkata
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि कुर्दिस्तान को इराक़ से अलग करने के उद्देश्य से कराया गया जनमत संग्रह, कुर्दों के लिए गंभीर समस्याएं पैदा करेगा।
रजब तैयब अर्दोग़ान का कहना है कि यह बहुत स्पष्ट सी बात है कि इराक़ से कुर्दिस्तान को अलग करने की प्रक्रिया को विफलता का मुंह देखना पड़ेगा।
उन्होंने अंकारा में राष्ट्रपति भवन में अपने एक संबोधन में कहा कि जातीय मतभेद किसी के हित में नहीं हैं। तुर्की के राष्ट्रपति के अनुसार इराक़ के कुर्द अगर अलग होना चाहते हैं तो वर्तमान समय में उनके साथ जो समस्याएं हैं उनमें वृद्धि होगी।
उल्लेखनीय है कि अन्तर्राष्ट्रीय विरोध के बावजूद इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र में 25 सितंबर को जनमत संग्रह कराया गया जिसका आज भी विरोध किया जा रहा है।
टैग्स