जलाल तालेबानी के अंतिम संस्कार में जवाद ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50519-जलाल_तालेबानी_के_अंतिम_संस्कार_में_जवाद_ज़रीफ़
ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़, इराक़ के पूर्व राष्ट्रपति जलाल तालेबान के अन्तिम संस्कार में शुक्रवार को सुलैमानिया जा रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०६, २०१७ ०४:५९ Asia/Kolkata
  • जलाल तालेबानी के अंतिम संस्कार में जवाद ज़रीफ़

ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़, इराक़ के पूर्व राष्ट्रपति जलाल तालेबान के अन्तिम संस्कार में शुक्रवार को सुलैमानिया जा रहे हैं।

इससे पहले जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार को संदेश भेजकर जलाल तालेबानी के निधन पर दुख व्यक्त किया था।  उन्होंने पूर्व इराक़ी राष्ट्रपति के देहांत पर संवेदना प्रकट की थी।  गुरूवार को ईरान के संसद सभापति के अन्तर्राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार अमीर अब्दुल्लाहियान ने इराक़ के पूर्व राष्ट्रपति जलाल तालेबानी के निधन पर खेद व्यक्त करते हुए कहा था कि उन्होंने ईरान के साथ कभी भी विश्वासघात नहीं किया।

ज्ञात रहे कि इराक़ के पूर्व राष्ट्रपति जलाल तालेबानी का जन्म सन 1933 को इराक़ के अरबील नगर के निकट हुआ था।  इराक़ से सद्दाम के पतन के बाद वे इस देश के राष्ट्रपति बने थे।  उन्होंने इराक़ की एकता और अखण्डता को बचाए रखने के लिए अथक प्रयास किये थे।  लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को 84 वर्ष की आयु में जलाल तालेबानी का निधन हो गया।