रक़्क़ा दाइश के क़ब्ज़े से पूरी तरह आज़ाद हुआ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51223-रक़्क़ा_दाइश_के_क़ब्ज़े_से_पूरी_तरह_आज़ाद_हुआ
सीरिया के विरोधियों का समर्थक व लंदन स्थित सीरियन ऑब्ज़र्वेट्री फ़ॉर ह्यूमन राइट्स संगठन ने सीरिया के रक़्क़ा प्रांत के केन्द्र रक़्क़ा के पूरी तरह आज़ाद होने की पुष्टि की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct १७, २०१७ १७:४१ Asia/Kolkata
  • रक़्क़ा दाइश के क़ब्ज़े से पूरी तरह आज़ाद हुआ

सीरिया के विरोधियों का समर्थक व लंदन स्थित सीरियन ऑब्ज़र्वेट्री फ़ॉर ह्यूमन राइट्स संगठन ने सीरिया के रक़्क़ा प्रांत के केन्द्र रक़्क़ा के पूरी तरह आज़ाद होने की पुष्टि की है।

इस समय सीरियाई कुर्द फ़ोर्स का इस शहर पर नियंत्रण है। रक़्क़ा दाइश का मुख्य गढ़ समझा जाता था।

समाचार एजेंसी फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार, सीरियन ऑब्ज़र्वेट्री फ़ॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि मंगलवार को रक़्क़ा शहर पूरी तरह दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद हो गया।

सोमवार की रिपोर्ट में आया था कि रक़्क़ा शहर का 90 फ़ीसद भाग आज़ाद हो गया है और इस शहर में लगभग 300 दाइशी बचे थे और इनमें बड़ी संख्या में इस शहर के अस्पताल और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में छिपे हुए थे।

रक़्क़ा का स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और अस्पताल मंगलवार की सुबह आज़ाद हुआ। इस सफलता के साथ ही सीरिया में दाइश की स्वंयभु ख़िलाफ़त का केन्द्र रक़्क़ा दाइश के वजूद से पाक हो गया। (MAQ/N)