सीरियाई सेना रक़्क़ा में दाख़िल होगी, सीरियराई मंत्री
सीरिया के सूचना मंत्री ने कहा है कि देश का उत्तरी शहर रक़्क़ा उस समय आज़ाद माना जाएगा जब इस शहर में सीरियाई सेना दाख़िल होगी।
रक़्क़ा प्रांत के केन्द्र रक़्क़ा शहर दाइश का मुख्य गढ़ था जो 17 अक्तूबर 2017 को पूरी तरह सीरियाई कुर्द फ़ोर्स के नियंत्रण में आ गया।
सीरिया के सूचना मंत्री मोहम्मद रामिज़ तर्जुमान ने सोमवार को स्पुटनिक न्यूज़ से बातचीत में कहा कि सीरियाई सरकार उन क्षेत्रों को आज़ाद हुए क्षेत्र मानती है जहां सीरियाई सेना दाख़िल होकर वहां इस देश का झंडा फहराती है।
उन्होंने कहा कि रक़्क़ा से दाइश का निकलना सार्थक क़दम है लेकिन यही ज़रूरी है कि इस शहर में सीरियाई सेना दाख़िल हो और इससे दाइश या जो भी संगठन या आतंकवादी गुट हैं, बाहर निकलें।
सीरिया के सूचना मंत्री ने कहा कि कुछ लोग रक़्क़ा की जीत को मलियामेट करना चाहते हैं और सऊदी अरब, अमरीका या दूसरे देशों की ओर से रक़्क़ा शहर या दूसरे किसी शहर के पुनर्निर्माण पर आधारित योजना सामने आयी है, सीरियाई सरकार उसका समर्थन नहीं करती।
मोहम्मद रामिज़ तर्जुमान ने इसी तरह पश्चिमोत्तरी सीरिया के इद्लिब शहर में तुर्क सैनिकों और तनफ़ व दूसरे सीमावर्ती क्षेत्रों में अमरीकी सैनिकों की मौजूदगी को खुला अतिक्रमण बताते हुए कहा कि यह क़दम सीरिया की संप्रभुता, अंतर्राष्ट्रीय क़ानून और आस्ताना सहमति का उल्लंघन है। (MAQ/N)