यमन, सऊदी हमले में 3 आम नागरिक हताहत
यमन के सादा प्रांत के आले अम्मार क्षेत्र में शुक्रवार की रात सऊदी युद्धक विमानों की बमबारी में 3 आम नागरिक हताहत और दो अन्य घायल हो गये।
सऊदी अरब ने अमरीका के समर्थन और संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्ण मौन के साए में मार्च 2015 से यमन का ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन कर रखा है।
सऊदी अरब, यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी को सत्ता में पहुंचाने के लिए यमन पर व्यापक हमले कर रहा है।
यमन पर सऊदी अरब के हमलों में अब तक 13 हज़ार से अधिक यमनी हताहत, दसियों हज़ार घायल और लाखों बेघर हो चुके हैं। सऊदी अरब के हमलों के कारण इस देश का आधार भूत ढांचा भी तबाह हो गया है।
निर्धन अरब देश यमन पर सऊदी अरब के व्यापक हमलों के कारण इस देश को दवाओं और खाद्य पदार्थों की कमी का सामना है जिसके कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां पैदा हो रही हैं। (AK)