इराक़, अंबार प्रांत में सेना की प्रगति जारी, कई क्षेत्र स्वतंत्र
इराक़ी सेना ने शुक्रवार को अंबार प्रांत के रवाह क्षेत्र के तीन इलाक़ों को आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सेना ने स्थानीय क़बाईली लश्कर की सहायता से अंबार प्रांत के नज़वा, मवाली और नहिया क्षेत्रों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है। इराक़ी सेना ने आतंकवादी गुट दाइश से भीषण झड़पों के बाद इसी प्रकार पश्चिमी अंबार के अलक़ायम क्षेत्र की सीमेंट कंपनी को अपने नियंत्रण में कर लिया।
अलक़ायम और रवाह क्षेत्र की स्वतंत्रता के अभियान का अंतिम चरण गुरुवार को प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी के आदेश से सेना ने आरंभ किया है।
इराक़ की संयुक्त सेना ने अलक़ायम से लगे हुए वादिए नस्र, वादिए उबैद, वादिए अग़र्र, वादिए जहीश तथा वादिए हुल्क़ूम को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया और इस अभियान में आतंकियों को भारी जानी व माली नुक़सान हुआ है। (AK)