फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईल के हमले तेज़, दर्जनों गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51663-फ़िलिस्तीनियों_पर_इस्राईल_के_हमले_तेज़_दर्जनों_गिरफ़्तार
ज़ायोनी अतिग्रहणकारियों ने बैतुल मुक़द्दस और जार्डन नदी के पश्चिमी तट के दूसरे क्षेत्रों पर हमला करके कई फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ३१, २०१७ १३:०८ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईल के हमले तेज़, दर्जनों गिरफ़्तार

ज़ायोनी अतिग्रहणकारियों ने बैतुल मुक़द्दस और जार्डन नदी के पश्चिमी तट के दूसरे क्षेत्रों पर हमला करके कई फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार कर लिया है।

फ़िलिस्तीनी इन्फ़ारमेशन सेन्टर की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने मंगलवार को नाब्लस, रामल्लाह, जीनीन और बैतुल मुक़द्दस जैसे शहरों पर हमला किया। हमले के बाद फ़िलिस्तीनी नागरिकों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच झड़पें आरंभ हो गयीं जिसके बाद ज़ायोनी सैनिकों ने 24 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार और उनकी धन संपत्ति को ज़ब्त कर लिया। 

इसी प्रकार एक फ़िलिस्तीनी युवा ने आज एक गाड़ी से ज़ायोनी बस्ती के निवासी को कुचलकर घायल कर दिया जिसके बाद इस्राईली सैनिकों ने उसे गोली मार दी।

फ़िलिस्तीनियों ने ज़ायोनी शासन के अपराध के जवाब में अक्तूबर 2015 से कु़द्स इंतेफ़ाज़ा आरंभ किया है। क़ुद्स इंतेफ़ाज़ा आरंभ होने से अब तक 380 से अधिक फ़िलिस्तीनी शहीद और दर्जनों अन्य घायल जबकि सैकड़ों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।

दूसरी ओर फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने कहा है कि ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने मंगलवार को जार्डन नदी के पश्चिमी तट के बरता शहर पर हमला करके फ़िलिस्तीनियों के कई व्यापारिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को तबाह कर दिया। सूत्रों का कहना है कि इस्राईली सैनिकों ने इन स्थानों को तबाह करने के बाद वहां काम करने वाले कर्मियों को गिरफ़्तार कर लिया।  (AK)