इराक़, अलक़ायम शहर की स्वतंत्रता पर इराक़ी सेना का बयान जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i51789-इराक़_अलक़ायम_शहर_की_स्वतंत्रता_पर_इराक़ी_सेना_का_बयान_जारी
इराक़ के अलअंबार प्रांत की स्वतंत्रता के अभियान के कमान्डर ने अपने एक बयान में कहा है कि अंबार प्रांत का सीमावर्ती शहर आतंकवादियों के चंगुल से स्वतंत्र हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०४, २०१७ ०८:५९ Asia/Kolkata
  • इराक़, अलक़ायम शहर की स्वतंत्रता पर इराक़ी सेना का बयान जारी

इराक़ के अलअंबार प्रांत की स्वतंत्रता के अभियान के कमान्डर ने अपने एक बयान में कहा है कि अंबार प्रांत का सीमावर्ती शहर आतंकवादियों के चंगुल से स्वतंत्र हो गया है।

इर्ना की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार अलअंबार प्रांत की स्वतंत्रता के अभियान के कमान्डर अब्दुल अमीर रशीद यारल्लाह ने अपने बयान में कहा कि देश के पश्चिमी क्षेत्र में दाइश का महत्वपूर्ण ठिकाना सेना के नियंत्रण में आ गया है और इस शहर की स्वतंत्रता के अभियान के सारे लक्ष्य पूरे हो गये हैं।

उनका कहना था कि इराक़ की सशस्त्र सेनाएं अब सीमावर्ती शहर अलक़ायम में अपनी पोज़ीशन मज़बूत कर रही है और क्षेत्र में छिपे आतंकियों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। 

इराक़ी सेना ने 26 अक्तूबर 2017 को इस देश के प्रधानमंत्री के आदेश पर, अलक़ायम नगर को आज़ाद कराने के लिए आप्रेशन शुरु किया था। इस अभियान में सेना और स्वयं सेवी बलों ने भाग लिया। इराक़ी सेनाएं अक्काशात और उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वतंत्र कराने के बाद गुरुवार को अलक़ायम शहर से निकट हुई थीं। अलक़ायम शहर के केन्द्र की स्वतंत्रता का अभियान शुक्रवार की सुबह आरंभ हुआ था।

अलक़ायम शहर की स्वतंत्रता से इराक़ के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्र आतंकियों से स्वतंत्र हो गये हैं और केवल अलक़ायम के उत्तर में स्थित रवाह क्षेत्र के कुछ इलाक़े ही बाक़ी बचे हैं। (AK)