अमरीका सीरिया में 70 सैन्य सेंटर बना चुका है, सीरियाई पत्रकार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i52048-अमरीका_सीरिया_में_70_सैन्य_सेंटर_बना_चुका_है_सीरियाई_पत्रकार
सीरियाई पत्रकार उमर बसाम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दाइश को बनाने के बाद अमरीका सीरिया में दाख़िल होने के समय से इस देश में कुर्द नियंत्रित क्षेत्रों में लगभग 70 सैन्य सेंटर बना चुका है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १२, २०१७ ०६:३७ Asia/Kolkata
  • अमरीका सीरिया में 70 सैन्य सेंटर बना चुका है, सीरियाई पत्रकार

सीरियाई पत्रकार उमर बसाम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दाइश को बनाने के बाद अमरीका सीरिया में दाख़िल होने के समय से इस देश में कुर्द नियंत्रित क्षेत्रों में लगभग 70 सैन्य सेंटर बना चुका है।

कुर्द प्रेस के अनुसार, उमर बसाम ने रूसी अख़बार ‘नेज़ावीसीमाया’ से इंटरव्यू में कहा, "दाइश के बाद सीरिया के भविष्य के संबंध में इस देश के कुर्दों का दृष्टिकोण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन एक बात स्पष्ट है कि वे अमरीका पर बहुत निर्भर हैं।"

इस सीरियाई पत्रकार ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि सीरिया की कुल आबादी का 9 फ़ीसद कुर्द हैं, कहा कि उत्तरी सीरिया में अरबों की आबादी अधिक है इसलिए वे इस क्षेत्र पर कुर्दों के नियंत्रण से नाराज़ हैं।

इससे पहले सीरियाई संसद में कुर्दों के एक प्रतिनिधि ने बल दिया था कि सीरियाई कुर्दों की रक्षा इकाइयां अमरीका का अनुसरण न करें और तेल के मैदानों पर नियंत्रण के लिए सीरियाई सेना के साथ प्रतिस्पर्धा न करें क्योंकि कुर्दों के हित प्रतिरोध के मोर्चे के साथ रहने में है।

उमर ऊसा ने हाल में सीरियाई अख़बार अलवतन से इंटरव्यू में कहा कि अमरीका का सीरियाई कुर्दों का समर्थन करने का कोई इरादा नहीं है बल्कि जब कुर्दों से मतलब निकल जाएगा तो वह उन्हें छोड़ देंगे।

सीरियाई संसद में कुर्दों के प्रतिनिधि उमर ऊसा ने कहा, "सीरियाई कुर्दों ने दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई में अच्छी सफलताएं हासिल कीं इसलिए उन्हे अमरीका का अनुसरण नहीं करना चाहिए क्योंकि अमरीका उन्हें उसी तरह छोड़ देगा जिस तरह उसने हुस्नी मुबारक और परवेज़ मुशर्रफ़ को अकेला छोड़ दिया।" (MAQ/N)