पूर्वी इराक़ में सैनिक हेलिकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त 7 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i52066-पूर्वी_इराक़_में_सैनिक_हेलिकाप्टर_दुर्घटनाग्रस्त_7_हताहत
इराक़ में सेना के एक हेलिकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के परिणाम स्वरूप उसपर सवार 7 लोग मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १२, २०१७ १४:३६ Asia/Kolkata
  • पूर्वी इराक़ में सैनिक हेलिकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त 7 हताहत

इराक़ में सेना के एक हेलिकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के परिणाम स्वरूप उसपर सवार 7 लोग मारे गए।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के वाॅर मीडिया सेंटर ने बयान जारी करके घोषणा की है कि सेना का एक हेलिकाप्टर रविवार को पूर्वी इराक़ में दुर्घटना ग्रस्त हो गया।  यह दुर्घटना इराक़ के वासित प्रांत के कूत नगर में आप सुबह हुई।  रूस निर्मित एम-17 हेलिकाप्टर प्रशिक्षण की उड़ान पर था।  बयान में दुर्घटना के कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।  हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि दुर्घटना का कारण तकनीकी कमी भी हो सकती है।