यमन, सऊदी एजेन्टों के ठिकानों पर यमनी सेना के हमले
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i52169-यमन_सऊदी_एजेन्टों_के_ठिकानों_पर_यमनी_सेना_के_हमले
यमनी सैनिकों ने देश के केन्द्रीय प्रांत मआरिब में सऊदी एजेन्टों के ठिकानों पर हमला करके कई एजेन्टों को ढेर कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १५, २०१७ ११:४५ Asia/Kolkata
  • यमन, सऊदी एजेन्टों के ठिकानों पर यमनी सेना के हमले

यमनी सैनिकों ने देश के केन्द्रीय प्रांत मआरिब में सऊदी एजेन्टों के ठिकानों पर हमला करके कई एजेन्टों को ढेर कर दिया।

अलआलम टीवी चैनल की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने मआरिब प्रांत के तब्बतुल मतार क्षेत्र में सऊदी एजेन्टों के ठिकानों पर हमला किया।

बताया जाता है कि इस हमले में कई सऊदी एजेन्ट मारे गये हैं। सऊदी अरब ने अमरीका, संयुक्त अरब इमारात और कई देशों के समर्थन से मार्च 2015 से हमला करके यमन का ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन कर रखा है।

सऊदी अरब द्वारा यमन पर थोपे गये युद्ध के कारण 13 हज़ार से अधिक लोग हताहत और दसियों हज़ार लोग घायल हो चुके हैं जबकि इस देश में खाद्य पदार्थों और दवाओं की कमी का सामना है और विभिन्न प्रकार की घातक बीमारियां फैल रही हैं। (AK)