ईरान, रूस और तुर्की के विदेशमंत्रियों ने बैठक की
सीरिया संकट के समाधान के लिए आस्ताना बैठक के परिप्रेक्ष्य में जो प्रयास आरंभ हुए हैं उससे सीरिया में सैनिक और राजनीतिक समीकरण बदल गये हैं।
ईरान, रूस और तुर्की के विदेशमंत्रियों ने सीरिया संकट के समाधान के संबंध में 19 नवंबर को बैठक की। यह बैठक तुर्की के अंतालिया नगर में हुई। इस बैठक से 22 नवंबर को रूस के सूची नगर में ईरान, रूस और तुर्की के राष्ट्राध्यक्षों के मध्य होने वाली शिखर बैठक के लिए भूमि समतल हो गयी है।
साथ ही तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के अलावा सूची में होने वाली शिखर के अवसर पर तीनों देशों के सेना प्रमुख भी सहकारिता के संबंध में विचारों का आदान- प्रदान करेंगे।
सीरिया संकट के समाधान के लिए आस्ताना बैठक के परिप्रेक्ष्य में जो प्रयास आरंभ हुए हैं उससे सीरिया में सैनिक और राजनीतिक समीकरण बदल गये हैं। इस संबंध में सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन यह हुआ है कि सीरिया में लड़ाई और होने वाली जानी नुकसान में कमी आ गयी है।
इस समय पूरे विश्वास से कहा जा सकता है कि सीरिया की सरकार और इस देश के सुरक्षा बल अधिक मज़बूती के साथ आतंकवादी गुट दाइश का मुकाबला कर रहे हैं।
इस समय सीरिया की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता जनेवा वार्ता के परिप्रेक्ष्य में डिप्लोमैसी और सीरियाई- सीरियाई पक्षों के मध्य वार्ता के लिए किये जाने वाले प्रयासों को गति प्रदान करना है।
सीरिया में युद्ध विराम को सुनिश्चित बनाने वाले ईरान, रूस और तुर्की का संयुक्त उद्देश्य इसे आगे बढ़ाने के लिए भूमि प्रशस्त करना और उन मार्गों की समीक्षा करना है जिससे सीरिया में राष्ट्रीय एकता के लिए भूमि प्रशस्त हो सके।
22 नवंबर को रूस के सूची नगर में जो शिखर बैठक होने वाली है वह इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
यद्यपि सीरिया में शांति व सुरक्षा स्थापित करने के लिए अभी कठिन रास्ता तय करना बाकी है क्योंकि सीरिया में शांति व सुरक्षा स्थापित करने के लिए जो प्रयास किये जा रहे हैं उसमें विघ्न उत्पन्न करने वाली सऊदी अरब की गतिविधियां जारी हैं और क्षेत्र में प्रतिरोध को कमज़ोर बनाने के लिए अमेरिकी और इस्राईली षडयंत्र भी यथावत जारी हैं। MM