इराक़ में दाइश के ख़िलाफ़ जंग ख़त्म हुयी, हैदर अलएबादी
इराक़ी प्रधान मंत्री ने देश में दाइश के ख़िलाफ़ जंग ख़त्म होने का एलान किया है।
फ़्रांस प्रेस के अनुसार, हैदर अलएबादी ने बग़दाद में इराक़ी पत्रकार संघ की कॉन्फ़्रेंस के उद्घाटन समारोह में कहा कि इस समय इराक़ी फ़ोर्सेज़ का सीरिया से मिली सीमा पर पूरी तरह नियंत्रण है और मैं देश में दाइश के ख़िलाफ़ जंग के ख़त्म होने का एलान करता हूं।
इससे पहले इराक़ी प्रधान मंत्री ने कहा था कि अंबार प्रांत के पश्चिम में स्थित रावह शहर को फिर से नियंत्रण में लेने के साथ ही इस देश में दाइश का संस्थागत दृष्टि से अंत हो चुका है।
हैदर अलएबादी ने अपने भाषण में अमरीकी सरकार के क़ुद्स को इस्राईल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के फ़ैसले की प्रतिक्रिया में कहा कि कोई भी फ़िलिस्तीन और क़ुद्स की पहचान को नहीं बदल सकता। (MAQ/N)