ज़ायोनी शासन, आतंकी और बच्चों का हत्यारा हैः अर्दोग़ान
Dec ११, २०१७ ०४:५८ Asia/Kolkata
तुर्की के राष्ट्रपति ने ज़ायोनी शासन को एक आतंकी और बच्चों की हत्या करने वाली सरकार बताया है।
रजब तैयब अर्दोग़ान ने इस्तांबूल नगर में रविवार की रात एक भाषण में कहा कि अन्कारा सरकार इस बात की अनुमति नहीं देगी कि बैतुल मुक़द्दस, बच्चों की हत्या करने वाली इस्राईली सरकार के हाथ में चला जाए। उन्होंने कहा कि बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के फ़ैसले का मुक़ाबला किया जाना चाहिए।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने छः अगस्त को, ज़ायोनी शासन की राजधानी के रूप में मुसलमानों के पवित्र शहर बैतुल मुक़द्दस को मान्यता दे दी और अमरीकी दूतावास को तेल अवीव से बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया। (HN)
टैग्स