बैतुल मुक़द्दस की अशांति के जि़म्मेदार अमरीका और यूरोपः अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि बैतुल मुक़द्दस की अशांत स्थिति के ज़िम्मेदार अमरीका और यूरोप हैं।
तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार रजब तैयब अर्दोग़ान ने सोमवार को अंकारा में अपने एक संबोधन में कहा है कि बैतुल मुक़द्दस की वर्तमान अशांति की ज़िम्मेदारी, अमरीका और यूरोप पर आती है।
इससे पहले अर्दोग़ान ने बैतुल मुक़द्दस को मुसलमानों की रेड लाइन बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि अमरीका की ओर से बैतुल मुक़द्दस को ज़ायोनी शासन की राजधानी स्वीकार करने की स्थिति में तुर्की, इस्राईल से अपने संबन्ध विच्छेद कर लेगा। ज्ञात रहे कि ट्रम्प की ओर से बैतुल मुक़द्दस कोआधिकारिक रूप में इस्राईल की राजधानी मानने के एेलान के बाद से तुर्की के राष्ट्रपति कई बार यह कह चुके हैं कि ट्रम्प के एेलान के बाद उत्पन्न होने वाली अशांति के जि़म्मेदार वे ही माने जाएंगे।