सऊदी अरब यमन पर हमले बंद करे: संयुक्त राष्ट्र
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i53751-सऊदी_अरब_यमन_पर_हमले_बंद_करे_संयुक्त_राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह यमन पर हमला करना बंद कर दे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ११, २०१७ १६:१९ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब यमन पर हमले बंद करे: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने सऊदी अरब को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह यमन पर हमला करना बंद कर दे।

प्राप्त समाचारो के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सऊदी अरब द्वारा यमन पर लंबे समय से किए जा रहे पाश्विक हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की और इन हमलों को मूर्खतापूर्ण बताते हुए सऊदी सरकार से मांग की है कि हमले तुरंत बंद किए जाएं।

सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा दिए गए बयान में आया है कि किसी भी समस्या का हल युद्ध नहीं होता। एंटोनियो गुटेरेस ने यमन संकट के राजनीतिक समाधान पर बल देते हुए कहा है कि सऊदी अरब को चाहिए कि वह यमन के ख़िलाफ़ युद्ध और उसकी घेराबंदी को तुरंत समाप्त करे। उन्होंने कहा कि यमन युद्ध मध्यपूर्व के लिए हानिकारक था।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र और विभिन्न वैश्विक संस्थाएं यमन में सऊदी अरब के बर्बरतापूर्ण हमलों के बंद किए जाने की मांग कर चुकी हैं लेकिन अमेरिका, इस्राईल और संयुक्त अरब अमीरात के समर्थन से सउदी अरब, इस ग़रीब इस्लामी देश पर पाश्विक हमले करके निर्दोष आम नागरिकों को मौत के घाट उतार रहा है जिनमें  महिलाएं और बच्चों की संख्या अधिक है।

याद रहे कि दुनिया भर के विभिन्न मानवाधिकार संगठनों ने यमन पर सऊदी अरब के हमलों को नस्ली नरसंहार क़रार दिया है। (RZ)