सीरिया, इदलिब के तीन अन्य गांव आतंकियों से आज़ाद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55185-सीरिया_इदलिब_के_तीन_अन्य_गांव_आतंकियों_से_आज़ाद
सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बलों ने सीरिया के पश्चिमोत्तरी प्रांत इदलिब के दक्षिणी में तीन अन्य गांवों से आतंकियों को खदेड़कर उनका नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०३, २०१८ १७:१२ Asia/Kolkata
  • सीरिया, इदलिब के तीन अन्य गांव आतंकियों से आज़ाद

सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बलों ने सीरिया के पश्चिमोत्तरी प्रांत इदलिब के दक्षिणी में तीन अन्य गांवों से आतंकियों को खदेड़कर उनका नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना और उसके घटक बलों ने बुधवार को इदलिब के दक्षिण में अपने अभियान को जारी रखा और क्षेत्र के तीन अन्य गांवों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंंत्र करा लिया है।

इसी मध्य प्रतिरोधकर्ता बल इदलिब प्रांत के अभियान के दौरान स्वयं को इस प्रांत के सैन्य हवाई अड्डे अबू  ज़ूहूर तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। 

सोमवार को भी सीरिया के सैन्य सूत्रों ने बताया था कि सेना ने इदलिब प्रांत के अलख़ुवैन कबीर नामक गांव को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है। 

ज्ञात रहे कि वर्ष 2011 से सीरिया संकट पश्चिम और कुछ अरब देशों के समर्थन प्राप्त आतंकवादियों के व्यापक हमलों से आरंभ हुआ किन्तु सीरिया की सेना, स्वयं सेवी बलों और प्रतिरोधकर्ताओं की कार्यवाहियों के कारण पश्चिमी देश और अरब देश सीरिया में अपने लक्ष्यों में सफल नहीं हो सके। (AK)