फ़िलिस्तीन, एक युवा इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग से शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i55969-फ़िलिस्तीन_एक_युवा_इस्राईली_सैनिकों_की_फ़ायरिंग_से_शहीद
जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में एक फ़िलिस्तीनी युवा शहीद हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १६, २०१८ ०७:२२ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन, एक युवा इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग से शहीद

जार्डन नदी के पश्चिमी तट पर ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग में एक फ़िलिस्तीनी युवा शहीद हो गया।

फ़िलिस्तीनी समाचार एजेन्सी मअन की रिपोर्ट के अनुसार यह फ़िलिस्तीनी युवा सोमवार को जार्डन नदी के पश्चिमी तट के क़िलक़ेलिया क्षेत्र में इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग में शहीद हो गया। 

दूसरी ओर जूयूश क्षेत्र में ज़ायोनी सैनिकों के साथ होने वाली झड़पों में एक अन्य फ़िलिस्तीनी युवा घायल हो गया था।

छह दिसम्बर 2017 को अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प द्वारा बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी क़रार दिए जाने के बाद से फ़िलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों में क़ुद्स इंतेफ़ाज़ा शुरु हो गया है।

ज़ायोनी सैनिकों के साथ होने वाली झड़पों में अब तक 22 फ़िलिस्तीन शहीद और हज़ारों घायल हो चुके हैं।

दूसरी ओर ज़ायोनी अदालत ने फ़िलिस्तीन की 16 वर्षीय बच्ची अहद तमीकी की हिरासत की अवधि दो दिन और बढ़ा दी है। अहद तमीमी को 19 दिसम्बर को एक इस्राईली सैनिक को तमाचा मारने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था। अब तक इस फ़िलिस्तीनी बच्ची की हिरासत की अवधि कई बार बढ़ाई जा चुकी है। (AK)