सीरिया में अमरीका की उपस्थिति ग़ैर क़ानूनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56145-सीरिया_में_अमरीका_की_उपस्थिति_ग़ैर_क़ानूनी
सीरिया के विदेश मंत्रालय ने एलान किया है कि देश में अमरीका की सैन्य उपस्थिति अवैध होने के साथ ही साथ अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १८, २०१८ १३:३४ Asia/Kolkata
  • सीरिया में अमरीका की उपस्थिति ग़ैर क़ानूनी

सीरिया के विदेश मंत्रालय ने एलान किया है कि देश में अमरीका की सैन्य उपस्थिति अवैध होने के साथ ही साथ अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन है।

सीरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस देश में अमरीका की सैन्य उपस्थिति पूर्ण रूप से अवैध है।

सीरिया के अलअख़बारिया टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि देश में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति हर स्थिति में ग़ैर क़ानूनी है।  उन्होंने यह बात अमरीकी विदेशमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया स्वरूप कही है।  सीरिया के इस अधिकारी का कहना है कि अमरीकी यह नहीं चाहता कि दाइश का ख़ात्मा हो जाए।  सीरिया के विदेशमंत्रालय के इस अधिकारी के अनुसार देश में अमरीका की सैन्य उपस्थिति का उद्देश्य आतंकवादी गुट दाइश का समर्थन करना है।

उन्होंने कहा कि सीरिया के पुनरनिर्माण में अमरीका का एक डाॅलर भी स्वीकार नहीं करेंगे क्योंकि यह डाॅलर, सीरियन के ख़ून में सने हुए हैं।

ज्ञात रहे कि अमरीका के विदेशमंत्री रेक्स टेलरसन ने बुधवार को स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय मेंअपने एक संबोधन में कहा था कि वाइट हाउस का सीरिया से निकलने का कोई इरादा नहीं है।