अमरीका, सीरिया में अपना हस्तक्षेप जारी रखना चाहता हैः विदेशमंत्री
सीरिया के विदेशमंत्री ने कहा कि एेसा प्रतीत होता है कि क्षेत्र में आतंकवादियों के समर्थक, सीरिया के मामले में हस्तक्षेप समाप्त कर देंगे किन्तु एेसा प्रतीत होता है कि अमरीका इस देश में अपने हस्तक्षेप को जारी रखना चाहता है।
सीरिया के विदेशमंत्री वलीद मुअल्लिम ने राजधानी दमिश्क़ में ईरान की विदेशी संपर्क की रणनैतिक परिषद के प्रमुख कमाल ख़र्राज़ी से मुलाक़ात में सीरिया संकट के समाधान के लिए क़ज़ाक़िस्तान, सूची और विएना में आयोजित होने वाली वार्ताओं की ओर संकेत करते हुए कहा कि जो फ़ैसला लिया जाए वह देश की जनता के हितों को दृष्टिगत रखकर लिया जाना चाहिए और जनता पर सीरियाई जनता के दुश्मनों के दृष्टिकोणों को थोपा नहीं चाहिए।
सीरिया के विदेशमंत्री ने कहा कि सीरिया का संविधान देश के भीतर और सभी गुटों की सम्मिलिति से बनाया जाना चाहिए और वह क़ानून जो देश के भीतर से सीरियाई जनता पर थोपा जाएगा वह सीरियाई जनता को स्वीकार नहीं है।
इस मुलाक़ात में ईरान की विदेशी संपर्क की रणनैतिक परिषद के प्रमुख कमाल ख़र्राज़ी ने कहा कि रणक्षेत्र में हालिया दिनों में मिलने वाली सफलताओं का क्रम पूरे देश में जारी रहना चाहिए और देश का एेसा क़ानून बने जो सीरिया के लंबे भविष्य को दृष्टिगत रखकर बनाया गया हो। (AK)