सऊदी सैन्य ठिकानों पर यमनी सेना का मिज़ाईल से हमला
यमनी सेना ने ताइज़ प्रांत में स्थित सऊदी गठबंधन के कई सैन्य ठिकानों पर क़ाहेरा-2 बैलिस्टिक मिज़ाइलों से हमला किया है।
अलमसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना ने ताइज़ प्रांत में स्थित सऊदी अरब और उसके गठबंधन के अलख़याम नामक महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर हमला करके काफ़ी नुक़सान पहुंचाया है।
यमनी सेना द्वारा क़ाहेरा-2 मिज़ाइल हमले में सऊदी अरब और उसके गठबंधन के कई सैनिकों के मारे जाने और घायल होने की सूचना है। इससे पहले रविवार को भी यमनी सेना और स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह आंदलोन की मिज़ाइल युनिट ने सऊदी अरब के सीमावर्ती क्षेत्र नजरान में स्थित सऊदी सैन्य अड्डे को अपनी मिज़ाइल से लक्ष्य बनाया था।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी यमनी सेना और स्वयंसेवी बल अंसारुल्लाह ने ताइज़ प्रांत में स्थित सऊदी अरब के एक ख़ुफ़िया सैन्य ठिकाने पर हमला करके उसको नष्ट किया दिया था। यमनी सेना की इस कार्यवाही में कई सऊदी सैनिक मारे गए थे जबकि भारी मात्रा में हथियार पकड़े गए थे।
इस बीच यमनी सेना ने जौफ़ नामक इलाक़े में स्थित “तप्पल क़्नासीन” और “अलग़ैल” शहर में कार्यवाही करते हुए सऊदी अरब और उसके गठबंधन के कई सैनिकों को मार गिराया है। दूसरी ओर सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने अपना पाश्विक हमला जारी रखते हुए एक बार फिर यमन के सरकारी टीवी चैनल की इमारत पर हमला किया है।
ज्ञात रहे कि सऊदी युद्धक विमानों ने 8 दिसंबर को भी यमन के सरकारी टीवी चैनल की इमारत पर हमला किया था जिसमें 5 लोग हताहत हुए थे। (RZ)