बहरैन में दस लोगों की नागरिकता रद्द!
(last modified Thu, 25 Jan 2018 05:36:54 GMT )
Jan २५, २०१८ ११:०६ Asia/Kolkata
  • बहरैन में दस लोगों की नागरिकता रद्द!

बहरैन की एक अदालत ने निराधार आरोप लगा कर दस लोगों की नागरिकता रद्द कर दी है।

आले ख़लीफ़ा के न्यायालय ने बहरैन के दस शिया नागरिकों को क़ानून तोड़ने के आरोप में नागरिकता रद्द किए जाने और देश निकाले की सज़ा दी है। इन लोगों में एक महिला भी शामिल है। 6 नवम्बर 2012 को बहरैन के गृह मंत्रालय ने इन लोगों की नागरिकता रद्द किए जाने का आदेश जारी किया था। इसी दिन इस मंत्रालय ने बहरैन के दो पूर्व सांसदों और धर्मगुरुओं समेत 31 लोगों की भी नागरिकता रद्द कर दी थी और कहा था कि इन लोगों ने सार्वजनिक सुरक्षा को क्षति पहुंचाई है।

 

ज्ञात रहे कि बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार ने पिछले छः साल में 11 हज़ार से अधिक बहरैनी नागरिकों को निराधार आरोपों के अंतर्गत गिरफ़्तार किया है जिनमें से अनेक की नागरिकता रद्द करके उन्हें देश से निकाला जा चुका है। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार पश्चिमी एशिया के सबसे छोटे देश बहरैन में सबसे ज़्यादा राजनैतिक बंदी हैं। (HN)