सऊदी अरब ने जानबूझकर आतंकवादियों को इराक़ जाने दिया
इराक़ के रक्षामंत्रालय ने बयान जारी करके बताया है कि सऊदी अरब ने इराक़ आने वाले आतंकवादियों को जानबूझकर नहीं रोका।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी रक्षामंत्रालय ने एक बयान जारी करके बताया है कि सन 2004 से सन 2016 के अंत तक सऊदी अरब ने इराक़ की सीमा में घुसने वाले आतंकवादियों को जानबूझकर नहीं रोका। इस रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब को इसकी जानकारी थी किंतु उसने इससे बग़दाद को सूचित नहीं किया।
एक वरिष्ठ इराक़ी अधिकारी के अनुसार सऊदी अरब को पता था कि बहुत से तकफ़ीरी आतंकवादी, इराक़ की सीमा से इराक़ में घुस रहे हैं किंतु उसने उन्हें इराक़ में प्रविष्ठन होने से नहीं रोका। इस इराक़ी अधिकारी का कहना है कि रियाज़ को इन तकफ़ीरी आतंकवादियों से अपनी शांति के लिए ख़तरा था यही कारण है कि उसने उन्हें इराक़ जाने दिया। इराक़ी अधिकारी के अनुसार पिछले तीन महीनों के दौरान इराक़ में घुसने वाले आतंकवादियों की संख्या बहुत तेज़ी से घटी है। उन्होंने कहा कि अब उल्टा हो गया है। दाइश के आतंकवादी अब इराक़ छोड़कर बहुत तेज़ी से भाग रहे हैं।