राष्ट्रसंघ महासचिव ने किया सीरिया में युद्ध विराम का स्वागत
एंटोनियो गोटेरस ने सीरिया में 30 दिन के संर्घष विराम का स्वागत किया है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने सुरक्षा परिषद में सीरिया में 30 दिन संघर्ष विराम के बारे में पेश किये गए प्रस्ताव के पारित होने पर इसका स्वागत किया और वहां पर तत्काल मानवताप्रेमी सहायता भेजने की मांग की है। यह प्रस्ताव कल रात सर्वसम्मति से पारित किया गया। सुरक्षा परिषद के इस प्रस्ताव के अनुसार संघर्ष विराम लागू होने के काल के दौरान सीरिया के परिवेष्टित क्षेत्रों विशेषकर वहां के ग़ोता क्षेत्र में मानवताप्रेमी सहायता पहुंचाने के भरसक प्रयास किये जाएंगे।
ज्ञात रहे कि पूर्वी ग़ोता, राजधानी दमिश्क़ के निकट सीरिया का बहुती ही स्ट्रैटेजिक क्षेत्र है। इस देश की सेना उसे आतंकवादियों के चंगुल से निकालना चाहती है। यहां पर मौजूद आतंकवादी, आए दिन दमिश्क़ में रहने वालों पर राॅकेटों से हमले करते रहते हैं।