आईसीसी में नेतनयाहू, लिबरमैन और ट्रम्प के ख़िलाफ़ शिकायत की तय्यारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59211-आईसीसी_में_नेतनयाहू_लिबरमैन_और_ट्रम्प_के_ख़िलाफ़_शिकायत_की_तय्यारी
फ़िलिस्तीनी प्रशासन हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय आईसीसी में ज़ायोनी शासन के अपराधों की शिकायत करने जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १३, २०१८ ०३:१३ Asia/Kolkata
  • आईसीसी में नेतनयाहू, लिबरमैन और ट्रम्प के ख़िलाफ़ शिकायत की तय्यारी

फ़िलिस्तीनी प्रशासन हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय आईसीसी में ज़ायोनी शासन के अपराधों की शिकायत करने जा रहा है।

समाचार एजेंसी क़ुद्सुना के अनुसार, स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्य सालेह राफ़त ने सोमवार को कहा कि अगले कुछ दिन में विदेश मंत्री रियाज़ मालेकी नेदरलैंड के शहर हेग जाएंगे ताकि इस्राईली प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू और युद्ध मंत्री अविग्दोर लिबरमैन के ख़िलाफ़ शिकायत दाख़िल करें।

राफ़त ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति के क़ुद्स के संबंध में पिछले वर्ष दिसंबर में लिए गए फ़ैसले के ख़िलाफ़ भी शिकायत दाख़िल करेंगे क्योंकि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प का क़ुद्स के संबंध में फ़ैसला अंतर्राष्ट्रीय क़ानून और सभी अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तावों के ख़िलाफ़ है।

ट्रम्प ने 6 दिसंबर 2017 को क़ुद्स को ज़ायोनी शासन की राजधानी के रूप में मान्यता देने का एलान किया। ट्रम्प के इस फ़ैसले के कारण फ़िलिस्तीन में फ़िलिस्तीनियों और इस्राईली सैनिकों के बीच झड़प छिड़ गयी। इन झड़पों में अब तक दसियों फ़िलिस्तीनी शहीद और हज़ारों घायल हुए हैं, जबकि 1200 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार किया गया है। (MAQ/N)