इराक़ में अमरीकी सेना का एक हेलीकाप्टर गिरा, सभी सवार मरे
अमरीकी सेना का एक शिनूक हेलीकाप्टर इराक़ में गिर कर तबाह हो गया। यह घटना गुरुवार की रात पश्चिमी इराक़ के अंबार प्रांत के पश्चिमी शहर अलक़ाएम में घटी।
अलमयादीन टीवी चैनल के अनुसार, इस घटना में इस हेलीकाप्टर पर सवार सभी 7 लोग मारे गए। इस रिपोर्ट के अनुसार, यह हेलीकाप्टर अमरीकी सेना के एक ब्लैक हाक हेलीकाप्टर के साथ अंबार प्रांत में स्थित एनुल असद हवाई छावनी से सीरिया की सीमा की ओर उड़ रहा था।
रिपोर्ट मिलने तक यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी थी कि इस हेलीकाप्टर के गिरने का क्या कारण है।
ग़ौरतलब है कि अमरीकी फ़ोर्सेज़ आतंकवादी गुटों से मुक़ाबले के बहाने इराक़ की अंबार प्रांत की एनुल असद छावनी में मौजूद हैं।
अमरीकी हेलीकाप्टर बहुत दिनों से इराक-सीरिया की सीमाओं पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। इराक़-सीरिया की सीमाओं पर आतंकवादी गुट दाइश के तत्वों को अमरीका की ओर से मदद की बहुत सी रिपोर्टें सामने आ चुकी हैं जिनमें अमरीका द्वारा दाइश के सरग़नाओं को स्थानांतरित करने की घटनाएं भी शामिल हैं।
सीरिया में 2011 और इराक़ में 2014 में एसे आतंकवादी गुटों के व्यापक हमले से संकट शुरु हुआ जिन्हें सऊदी अरब, अमरीका और उनके घटकों का समर्थन हासिल है। इन संकटों का लक्ष्य क्षेत्रीय समीकरण को ज़ायोनी शासन के हित में बदलना था। (MAQ/N)