ट्रम्प परमाणु समझौते से निकलने के निकटः नेतेनयाहू
इस्राईल के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतेनयाहू ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य होने वाले परमाणु समझौते से निकलने के निकट हैं।
अलआलम ने इस्राईली टीवी के हवाले से रिपोर्ट दी है कि जायोनी शासन के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतेनयाहू ने कहा है कि अगर परमाणु समझौते में ध्यानयोग्य परिवर्तन नहीं किया जाता है तो ट्रम्प मई महीने से इस अंतरराष्ट्रीय समझौते से निकल जायेंगे।
जायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने 6 मार्च को वाशिंग्टन में अमेरिकी नेताओं और ट्रम्प से भेंट में इस समझौते से निकल जाने का आह्वान किया था।
जायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने इससे पहले भी बारमबार इस समझौते में सुधार या उसे निरस्त की मांग की थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यह दावा करते हैं कि इस समझौते से केवल इस्लामी गणतंत्र ईरान के हितों की पूर्ति होती है।
वह अपने इस दावे के बहाने से परमाणु समझौते के अनुच्छेदों को वाशिंग्टन के हित में परिवर्तित करने की चेष्टा में हैं।
ज्ञात रहे कि यह उस स्थिति में है जब इससे पहले यूरोपीय संघ की विदेश नीति फेड्रीका मोगरीनी और परमाणु समझौते के दूसरे पक्षों ने बारमबार बल देकर कहा है कि परमाणु समझौता एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है और यह द्विपक्षीय समझौता नहीं है जिसमें परिवर्तन किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि ट्रम्प और नेतेनयाहू के अलावा पूरी दुनिया परमाणु समझौते को बाकी रखने का पक्षधर है। MM