यमन का सऊदी अरब के नजरान प्रांत में मिसाइल हमला
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने बुधवार रात को सऊदी अरब के नजरान प्रांत में स्थित एक सैन्य छावनी पर मिसाइल हमला किया है।
यमनी सैन्य सूत्रों के अनुसार, सेना ने सऊदी अरब के नजरान प्रांत में सैन्य ठिकाने को ज़िलज़ाल-2 बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया।
इससे पहले सोमवार को भी यमनी सेना ने नजरान स्थित सऊदी अरब की राष्ट्रीय तेल कंपनी आरामको पर कम दूरी के दो मिसाइल बद्र-1 फ़ायर किए थे।
यमनी सेना के प्रवक्ता शरफ़ लुक़मान ने चेतावनी दी थी कि जब तक यमन पर हमले जारी रहेंगे, अतिक्रमणकारियों के सैन्य एवं आर्थिक प्रतिष्ठानों को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया जाएगा।
26 मार्च 2015 से सऊदी सैन्य गठबंधन के व्यापक हवाई हमलों के जारी रहने के बावजूद, यमनी सेना की रक्षा शक्ति में काफ़ी वृद्धि हुई है और फ़ार्स खाड़ी के अरब देश उसके मिसाइलों की रेंज में हैं। msm