यमनी बैलिस्टिक मिसाइलों और स्नाइपरों ने सऊदी अरब में मचाई तबाही
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62392-यमनी_बैलिस्टिक_मिसाइलों_और_स्नाइपरों_ने_सऊदी_अरब_में_मचाई_तबाही
यमन ने सऊदी अरब के असीर इलाक़े में स्थित सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल फ़ायर किए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०६, २०१८ ११:४४ Asia/Kolkata
  • यमनी बैलिस्टिक मिसाइलों और स्नाइपरों ने सऊदी अरब में मचाई तबाही

यमन ने सऊदी अरब के असीर इलाक़े में स्थित सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल फ़ायर किए हैं।

रविवार को अल-मसीरा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी सेना ने सऊदी हवाई हमलों के जवाब में कार्यवाही करते हुए सऊदी सेना के एन अल-सवारीन सैन्य अड्डे पर ज़िलज़ाल-2 बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया।

इसके अलावा, जीज़ान इलाक़े में स्थित हसकुल सैन्य अड्डे में यमनी सेना के स्नाइपरों ने 2 सऊदी सैनिकों को ढेर कर दिया।

इस बीच, सऊदी युद्धक विमानों ने यमन के उत्तरी प्रांतों हुदैदा, सादा और हुजैजा पर बमबारी की है।

सादा प्रांत में सऊदी युद्धक विमानों के हमले में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई।

हुदैदा प्रांत के अल-जराही इलाक़े पर सऊदी बमबारी में दो आम नागरिकों की मौत हो गई, जबकि हज्जा प्रांत में जानी नुक़सान के बारे में तुरंत रूप से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, सऊदी युद्धक विमानों ने हज्जा प्रांत पर 10 बार बमबारी की है।

यमनी सेना और स्वयं सेवी बल अब सऊदी अरब के हमलों का जवाब, बैलिस्टिक मिसाइलों से दे रहे हैं।

सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ तक मार करने वाले यमनी बैलिस्टिक मिसाइल अब आले सऊद शासन के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द बन चुके हैं।

गुरुवार को ही न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट दी थी कि अमरीका ने अपने कुछ विशेष बलों को यमन-सऊदी अरब सीमा पर तैनात किया है, ताकि यमनी मिसाइलों को हवा में ही निशाना बनाया जा सके।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब अमरीका की पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली सऊदी अरब के विभिन्न इलाक़ों पर यमनी सेना द्वारा फ़ायर किए जा रहे बैलिस्टिक मिसाइलों को निशाना बनाने में काफ़ी हद तक नाकाम रही है। msm