सऊदी अरब के सैन्य ठिकानों पर यमनी सेना का जवाबी हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i63194-सऊदी_अरब_के_सैन्य_ठिकानों_पर_यमनी_सेना_का_जवाबी_हमला
यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने लहज प्रांत के अलअनद शहर में स्थित सऊदी अरब और उसके एजेंटों के सैन्य ठिकाने पर बदर-1 मिसाइल से जवाबी कार्यवाही की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १७, २०१८ १५:०१ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के सैन्य ठिकानों पर यमनी सेना का जवाबी हमला

यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने लहज प्रांत के अलअनद शहर में स्थित सऊदी अरब और उसके एजेंटों के सैन्य ठिकाने पर बदर-1 मिसाइल से जवाबी कार्यवाही की है।

अलमसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार यमन के दक्षिण में स्थित अलअनद सैन्य छावनी, सऊदी अरब और उसके एजेंटों की एक महत्वपूर्ण छावनी मानी जाती है। गुरुवार को यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों ने बदर-1 मिसाइल से इस छावनी को निशाना बनाया।

इस बीच अलमसीरा टीवी ने यह भी सूचना दी है कि यमन की एंटी एयरक्राफ़्ट इकाई ने साअदा प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र में उड़ान भर रहे सऊदी अरब के एक जासूसी विमान को मार गिराया है। दूसरी ओर सऊदी मीडिया ने ख़बर दी है कि यमन-सऊदी अरब सीमावर्ती क्षेत्रों में 3 सऊदी सैनिक मारे गए हैं।

अलआलम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़ यमनी सेना ने पिछले दो दिनों के भीतर सउदी अरब और उसके गठबंधन द्वारा किए जा रहे बर्बरतापूर्ण पाश्विक हमलों के जवाब में सऊदी अरब के सैन्य ठिकानों पर अपने मिसाइल हमले तेज़ कर दिए हैं। यमनी सेना ने सोमवार सुबह भी जीज़ान में ही एमबीसी सैन्य अड्डे और अलग़ाविया क्षेत्र में स्थित सैन्य ठिकाने पर मिसाइलों से हमला किया है।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब और उसके सहयोगियों द्वारा 4 वर्षों से लगातार यमन पर बरसाए जा रहे बमों और उसकी हवाई, ज़मीनी और समुद्री घेराबंदी के बावजूद, यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों की रक्षा क्षमता में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। (RZ)