मुहम्मद बिन सलमान जार्डन में मिले नेतनयाहू से
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65412-मुहम्मद_बिन_सलमान_जार्डन_में_मिले_नेतनयाहू_से
सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान ने जार्डन में ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २३, २०१८ ०५:२८ Asia/Kolkata
  • मुहम्मद बिन सलमान जार्डन में मिले नेतनयाहू से

सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान ने जार्डन में ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की है।

ज़ायोनी समाचारपत्र "मआरियो" ने इस बात का रहस्योद्घाटन किया है कि मुहम्मद बिन सलमान और नेतनयाहू ने जार्डन में गोपनीय ढंग से भेंटवार्ता की है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी समाचारपत्र मआरियो के एक टीकाकार "जैकी हूगी" ने बताया है कि 18 जून 2018 को सऊदी युवराज सलमान ने जार्डन की राजधानी ओमान में बिनयमिन नेतनयाहू से मुलाक़ात की।  मआरियो समाचारपत्र के अरबी मामलों के प्रभारी ने  मुहम्मद बिन सलमान के उस दोस्त के हवाले से यह सूचना दी है जो सलमान और नेतनयाहू की मुलाक़ात में था।  उसने बताया कि सऊदी युवराज ने जार्डन की राजधानी ओमान में जार्डन के शासक अब्दुल्लाह द्वितीय के साथ भी नेतनयाहू से मुलाक़ात की और अलग से भी इस्राईल के प्रधानमंत्री से भेंटवार्ता की।

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के युवराज ने जार्डन के शासक के महल में अमरीकी राष्ट्रपति के विदेश दूत जेयर्ड कुश्नर की मुलाक़ात के अवसर पर भी नेतनयाहू से मुलाक़ात की।  ट्रम्प के विशेष दूत और उनके दामाद जेयर्ड कुश्नर, "डील आॅफ दे सेन्चुरी" नामक डील को लागू करने के लिए अरब देशों के नेताओं से भेंटवार्ताएं करने पिछले सप्ताह मध्यपूर्व आए थे।

सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान की महात्वकांक्षाओं के कारण रेयाज़ अब एेसों की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है जिसके हाथ फ़िलिस्तीनियों के ख़ून से सने हैं और जो मुसलमानों का कट्टर दुश्मन है।