अर्दोग़ान ने किया अपनी जीत का एेलान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65524-अर्दोग़ान_ने_किया_अपनी_जीत_का_एेलान
तुर्की के वर्तमान राष्ट्रपति ने सोमवार की सुबह घोषणा की है कि वे राष्ट्रपति चुनावों में जीत गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २५, २०१८ ०४:०३ Asia/Kolkata
  • अर्दोग़ान ने किया अपनी जीत का एेलान

तुर्की के वर्तमान राष्ट्रपति ने सोमवार की सुबह घोषणा की है कि वे राष्ट्रपति चुनावों में जीत गए हैं।

फ़ार्स न्यूज के अनुसार रजब तैयब अर्दोग़ान का कहना था कि तुर्की की जनता ने उन्हें फिर अपना राष्ट्रपति चुन लिया है।  हालांकि उनका कहना था कि यह अनआधिकारिक बयान है।  अर्दोग़ान ने चुनाव में जनता की भारी उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमन चुनाव में उनकी जीत, लोकतंत्र की जीत है।  तुर्की के राष्ट्रपति का कहना था कि इन चुनावों में जनता की भागीदारी 90 प्रतिशत रही।

तुर्की में रविवार 24 जून को संसद तथा राष्ट्रपति पद के लिए एकसाथ चुनाव कराए गए थे।  तुर्की के राष्ट्रपति चुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे जिनमे से अर्दोग़ान ने अपनी जीत का एेलान कर दिया है।