हश्दुश्शाबी अपने सदस्यों पर किए गए हमलों का बदला लेगा, नसरुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65773-हश्दुश्शाबी_अपने_सदस्यों_पर_किए_गए_हमलों_का_बदला_लेगा_नसरुल्लाह
हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैय्यद हसन नसरुल्लाह ने कहा है कि इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शादी सीरिया में अपने सदस्यों पर किए गए घातक हमलों का उचित जवाब देगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ३०, २०१८ ०५:५६ Asia/Kolkata
  • हश्दुश्शाबी अपने सदस्यों पर किए गए हमलों का बदला लेगा, नसरुल्लाह

हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैय्यद हसन नसरुल्लाह ने कहा है कि इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शादी सीरिया में अपने सदस्यों पर किए गए घातक हमलों का उचित जवाब देगा।

शुक्रवार को टीवी पर अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए नसरुल्लाह ने कहा, सीरिया के सीमावर्ती क़स्बे अल-हरी में 17 जून को किए गए हमले का बदला लिया जाएगा।

हिज़्बुल्लाह प्रमुख का कहना था कि हश्दुश्शाबी ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश को पराजित करने में अहम भूमिका निभाई है।

नसरुल्लाह ने यह कहा कि उनका आंदोलन लेबनान में नए मंत्रीमंडल के गठन में तेज़ी चाहता है और इसके लिए स्पष्ट एवं निष्पक्ष शैली अपनाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, अगर नए मंत्रीमंडल ने समस्त संसदीय पार्टियों का प्रतिनिधित्व नहीं किया तो इससे राष्ट्रीय एकता मज़बूती नहीं होगी।

हिज़्बुल्लाह प्रमुख ने उन समस्त दावों को निराधार क़रार दिया है, जिनमें कहा गया है कि लेबनानी सरकार पर हिज़्बुल्लाह का निंयत्रण है और देश के सभी मामले इस्लामी आंदोलन के अधीन हैं। msm