इमरान ख़ान की सऊदी अधिकारियों से भेंट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68310-इमरान_ख़ान_की_सऊदी_अधिकारियों_से_भेंट
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने सऊदी अरब के शासक और युवराज से अलग-अलग भेंटवार्ताएं की हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २०, २०१८ ११:२७ Asia/Kolkata
  • इमरान ख़ान की सऊदी अधिकारियों से भेंट

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने सऊदी अरब के शासक और युवराज से अलग-अलग भेंटवार्ताएं की हैं।

इमरान ख़ान ने बुधवार को सऊदी अरब के शासक सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ और वहां के युवराज मुहम्मद बिन सलमान से विभिन्न विषयों पर अलग-अलग वार्ताएं कीं।

सऊदी संचार माध्यमों के अनुसार दोनो पक्षों ने रुचि के विषयों के साथ ही क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय विषयों पर ही विचार-विमर्श किया।  इमरान ख़ान ने सऊदी अरब के शासक और वहां के युवराज के अतिरिक्त इस देश के ऊर्जा एवं उद्योग मंत्रियों से भी मुलाक़ात की।  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के पूंजी निवशे कोष के प्रमुख से भी अलग भेंटवार्ता की।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने एेसी स्थिति में अपनी पहली विशेद यात्रा की शुरुआत सऊदी अरब से कही है कि जब सऊदी अरब के युवराज मुहम्मद बिन सलमान, एक महीने से कम समय में तीन बार इमरान ख़ान से संपर्क कर चुके हैं।