इराक़ी स्वयंसेवी बलों के ठिकाने पर अमरीकी हमला
अमरीका के तथाकथित दाइश विरोधी गठबंधन ने इराक़ में इस देश के स्वयंसेवी बलों अर्थात हशदुश्शाबी के एक ठिकाने पर हमला किया है।
अलमयादीन टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार की सुबह अमरीका के गठबंधन ने इराक़ के अलअंबार प्रांत में हशदुश्शाबी के एक ठिकाने पर हमला किया है। यह हमला पश्चिमी इराक़ के क़ाएम नामक शहर में किया गया।
इससे पहले भी संचार माध्यमों की ओर से यह सूचना मिलती रही है कि अमरीकी गठबंधन आए दिन इराक़ में हशदुश्शाबी के एक ठिकानों पर हमले करता रहता है जिसका विरोध इराक़ में हर स्तर पर किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इराक़ी सेना और स्वयंसेवियों के सहयोग से हशदुश्शाबी ने इराक़ से दाशइ का काम तमाम किया है उसके बाद से दाइश विरोधी अमरीकी गठबंधन ने उसके विभिन्न ठिकानों पर हमलें तेज़ कर दिये हैं।