रक्क़ा में एक सामूहिक क़ब्र से 1500 शव मिले
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68939-रक्क़ा_में_एक_सामूहिक_क़ब्र_से_1500_शव_मिले
उत्तरी सीरिया के रक्क़ा शहर से दाइश को बाहर निकाले जाने के एक साल बाद, एक सामूहिक क़ब्र का पता चला है, जिसमें 1500 लोगों के शवों को दफ़्न किया गया था।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct ११, २०१८ १९:१८ Asia/Kolkata
  • रक्क़ा में एक सामूहिक क़ब्र से 1500 शव मिले

उत्तरी सीरिया के रक्क़ा शहर से दाइश को बाहर निकाले जाने के एक साल बाद, एक सामूहिक क़ब्र का पता चला है, जिसमें 1500 लोगों के शवों को दफ़्न किया गया था।

गुरुवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस सामूहिक क़ब्र में उन स्थानीय लोगों को मारकर दफ़्न किया गया था, जिन्हें दाइश के आतंकवादियों ने इस शहर की घेराबंदी के दौरान मार डाला था।

ग़ौरतलब है कि दाइश के क़ब्ज़े में रहे सीरियाई इलाक़ों में से सबसे अधिक सामूहिक क़ब्रें रक्क़ा शहर और उसके आसपास स्थित हैं।

दाइश के आतंकवादियों ने बड़े पैमाने पर बच्चों और महिलाओं समेत आम लोगों का नरसंहार किया और उन्हें सामूहिक क़ब्रों में दफ़्न कर दिया था। msm