फ़िलिस्तीन, इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग, 1 फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69242-फ़िलिस्तीन_इस्राईली_सैनिकों_की_फ़ायरिंग_1_फ़िलिस्तीनी_शहीद
जार्डन नदी के पश्चिमी तट में स्थित अलख़लील शहर में ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग से एक फ़िलिस्तीनी युवा शहीद हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २२, २०१८ १५:४० Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन, इस्राईली सैनिकों की फ़ायरिंग, 1 फ़िलिस्तीनी शहीद

जार्डन नदी के पश्चिमी तट में स्थित अलख़लील शहर में ज़ायोनी सैनिकों की फ़ायरिंग से एक फ़िलिस्तीनी युवा शहीद हो गया।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को एक फ़िलिस्तीनी युवा ने चाक़ू से अलख़लील शहर में एक ज़ायोनी सैनिक को घायल कर दिया जिसके बाद ज़ायोनी सैनिकों ने उसको फ़ायरिंग करके शहीद कर दिया।

एक अन्य रिपोर्ट यह है कि ज़ायोनी सैनिकों ने रविवार को ग़ज़्जा पट्टी के पूरब में फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों पर फ़ायरिंग कर दी जिसमें चार लोग घायल हो गये। 

इससे पहले ज़ायोनी समाचार पत्र हारेट्ज़ ने लिखा कि ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनियों का 24 घंटे का प्रदर्शन, ज़ायोनी शासन की सेना का सबसे कमज़ोर बिन्दु है और ज़ायोनी सैनिकों को फ़िलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों  का मुक़ाबला करने में सबसे अधिक समस्याओं का सामना है। (AK)