यमनी सेना ने अतिक्रमणकारियों के कई वाहनों को नष्ट कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i70589-यमनी_सेना_ने_अतिक्रमणकारियों_के_कई_वाहनों_को_नष्ट_कर_दिया
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान इलाक़े के निकट सऊदी समर्थन प्राप्त सशस्त्र विद्रोहियों के कई वाहनों को नष्ट कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०१८ १४:४५ Asia/Kolkata
  • यमनी सेना ने अतिक्रमणकारियों के कई वाहनों को नष्ट कर दिया

यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान इलाक़े के निकट सऊदी समर्थन प्राप्त सशस्त्र विद्रोहियों के कई वाहनों को नष्ट कर दिया है।

अल-मसीरा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी सेना ने नजरान के निकट आगे बढ़ने की कोशिश करने वाले सशस्त्र विद्रोहियों के कम से कम 10 वाहनों को नष्ट कर दिया।

ऐसा अनुमान है कि वाहनों में बैठे सभी लोग मारे गए हैं या गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दूसरी ओर, सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने पश्चिमी यमन के अल-हुदैदा प्रांत में आवासीय इलाक़ों पर बमबारी की है।

यमन के सादा प्रांत में सऊदी अरब के एक ड्रोन विमान ने टेलीफ़ोन एक्सचेंज को निशाना बनाया है। msm