इराक़ में दाइश के 5 सरग़ना मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i71714-इराक़_में_दाइश_के_5_सरग़ना_मारे_गए
इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के बचे खुचे तत्वों के ख़िलाफ़ सेना के  जारी अभियान के ताज़ा क्रम में दाइश के 5 सरग़ना मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १३, २०१९ १०:१५ Asia/Kolkata
  • इराक़ में दाइश के 5 सरग़ना मारे गए

इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के बचे खुचे तत्वों के ख़िलाफ़ सेना के  जारी अभियान के ताज़ा क्रम में दाइश के 5 सरग़ना मारे गए।

इराक़ी सेना ने यह कार्यवाही देश के पश्चिमी प्रांत अंबार के अर्रतबा शहर के दक्षिणी सेक्टर में की।

इस कार्यवाही में बड़ी संख्या में दाइश के आतंकी मारे गए व घायल हुए।

इराक़ के एक सुरक्षा सूत्र ने शनिवार को पूर्वी प्रांत दियाला के ख़ानक़ैन इलाक़े में दाइश के ख़िलाफ़ नया अभियान शुरु होने की सूचना दी।

इराक़ सरकार ने दिसंबर 2017 में दाइश के क़ब्ज़े में मौजूद क्षेत्रों के आज़ाद  होने का एलान किया लेकिन देश के विभिन्न क्षेत्रों ख़ास तौर पर उत्तर, पश्चिम और बग़दाद के आस-पास के इलाक़ों में इस आतंकवादी गुट के ख़िलाफ़ छिट पुट कार्यवाही जारी है।

इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में इराक़ी सेना और स्वंयसेवी बल हश्दुश शअबी की संयुक्त कार्यवाही के दौरान अब तक बड़ी संख्या में दाइश के आतंकी गिरफ़्तार और उनमें से बहुत से ढेर भी हुए हैं। (MAQ/N)