फिलिस्तीनः पश्चिमी तट पर फिर ज़ायोनी सैनिकों का हमला
May २९, २०१९ १०:४५ Asia/Kolkata
ज़ायोनी सैनिकों ने पश्चिमी तट के कई क्षेत्रों पर हमले किये।
ज़ायोनी सैनिकों ने बुधवार को पश्चिमी तट के विभिन्न क्षेत्रों पर हमले किये जिसके दौरान, फिलिस्तीनियों से उनकी झड़प हुई।
खबरों के अनुसार, ज़ायोनी सैनिकों ने इन झड़पों के दौरान, कई फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार कर लिया है।
याद रहे इस्राईली सैनिकों फिलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों पर अलग अलग बहानों से हमले करते रहते हैं।
इन हमलों के दौरान वह फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार भी करते हैं।
इस समय इस्राईली जेलों में 5700 से फिलिस्तीनी बंदी हैं जिनमें से 250 बच्चे और 47 महिलाएं हैं।
टैग्स