इराक़ ने मांगे अमरीकी दावे के बारे में प्रमाण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76659-इराक़_ने_मांगे_अमरीकी_दावे_के_बारे_में_प्रमाण
अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि मई में सऊदी अरब की तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला यमन से नहीं बल्कि इराक से किया गया था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २९, २०१९ १४:४३ Asia/Kolkata
  • इराक़ ने मांगे अमरीकी दावे के बारे में प्रमाण

अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि मई में सऊदी अरब की तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला यमन से नहीं बल्कि इराक से किया गया था।

इराक़ ने अमरीका से मांग की है कि वह इस बारे में प्रमाण पेश करे कि सऊदी अरब की तेल पाइप लाइन पर ड्रोन का हमला यमन से नहीं बल्कि इराक़ से किया गया।  सूमरिया समाचार एजेन्सी के अनुसार इराक़ के एक अधिकारी ने शनिवार को अमरीका से इस बारे में प्रमाणों की मांग की है।  इस अधिकारी का कहना है कि अभी तक कोई इस प्रकार का प्रमाण पेश नहीं किया गया है जो अमरीकी दावे को सिद्ध करता हो।  उन्होंने कहा कि अमरीका ने न तो कोई चित्र, न ही वीडियो और न ही कोई भी एसा प्रमाण पेश नहीं किया है जिससे वाशिग्टन के दावे की पुष्टि होती हो।  दूसरी ओर इराक़ी सेना ने भी बताया है कि इस दौरान सऊदी अरब से मिलने वाली सीमा पर कोई गतिविधि नहीं अंजाम दी गई।  इससे पहले द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में बताया गया था कि अमरीका की ओर से यह दावा किया गया है कि मई में सऊदी अरब की तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला यमन से नहीं बल्कि इराक से किया गया था।