देश निर्माण व विकास, प्रतिरोध आंदोलन का हिस्सा, सैयद हसन नसरुल्लाह
लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन के महासचिव ने कहा है कि निर्माण व विकास जेहाद संगठन, लेबनान के पुराने संगठनों में से है और यह संगठन लेबनानी नागरिकों की आर्थिक सेवा के साथ ही साथ इस्राईल के लेबनान पर हमले के प्रभाव और चिन्ह मिटाने का काम भी कर रहा है।
सैयद हसन नसरुल्लाह ने लेबनान के निर्माण व विकास जेहाद संगठन की स्थापना की 31 वीं सालगिरह पर दक्षिणी लेबनान के ज़ाहिया क्षेत्र में अपने एक भाषण में कहा कि राजनीतिक व सशस्त्र प्रतिरोध के साथ ही साथ विकास व निर्माण जेहाद भी, प्रतिरोध का हिस्सा है।
उन्होंने इस संगठन के खिलाफ अमरीकी प्रतिबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस्राईल की यह कोशिश थी कि सन 2006 के 33 दिवसीय युद्ध की तबाही और उसमें प्राप्त होने वाली विजय को लेबनानी जनता के सामने पराजय के रूप में पेश करे लेकिन इस अतिक्रमण के खत्म होने के तत्काल बाद, निर्माण व विकास जेहाद संगठन ने तबाह होने वाले घरों का पुनर्निमाण आरंभ किया और पांच साल के भीतर यह काम पूरा कर लिया।
सैयद हसन नसरुल्लाह ने इसी प्रकार हिज़्बुल्लाह द्वारा बैरूत हवाई अड्डे से हथियार ले जाने के इस्राईली दावे का खंडन करते हुए कहा कि इस्राईल द्वारा इस प्रकार के दावों का उद्देश्य, लेबनान के हवाई अड्डों, बंदरगाहों और सीमाओं पर स्वाधीनता को खत्म करना है।
उन्होंने, इस्राईल के साथ समझौते के पालन को रोकने के फिलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसले में ज़ायोनी शासन के साथ सुरक्षा सहयोग जैसे सभी प्रकार के सहयोगों को शामिल किया जाना चाहिए। (Q.A.)