यमन, सऊदी अरब के 30 सैनिक ढेर
यमनी स्नाइपरों ने सऊदी अरब के 30 सौनिकों को मार गिराया है।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी सेना के सूत्रों का कहना है कि यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों के स्नाइपरों ने सऊदी अरब के दक्षिणी इलाक़ों जीज़ान और असीर में 30 सऊदी सैनिकों को मार गिराया है। यमनी सेना के सूत्रों के अनुसार यमनी सेना ने अज़्ज़ोहरा और अश्शअफ़ क्षेत्र में मौजूद कई सऊदी सैन्य ठिकाने को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
याद रहे कि, सऊदी अरब और उसके नेतृत्व वाले गठजोड़ की ओर से यमन की कड़ी घेराबंदी के बावजूद इस देश की सेना और स्वयं सेवी बलों की प्रतिरक्षा क्षमता में दिन प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है और वे मीज़ाइल और ड्रोन से भी सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात के अहम ठिकानों को निशाना बनाते जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात कई अन्य देशों के साथ मिलकर अमरीका और ब्रिटेन के समर्थन से 26 मार्च 2015 से यमन पर पाश्विक हमले कर रहे हैं। इस युद्ध में यमन के हज़ारों आम लोगों की जानें जा चुकी हैं और इस ग़रीब देश का आधारभूत ढांचा पूरी तरह से तबाह हो गया है। (RZ)