हिंसा में लिप्त लोगों को दंडित किया जाएगाः इराक़ी प्रधानमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i80247-हिंसा_में_लिप्त_लोगों_को_दंडित_किया_जाएगाः_इराक़ी_प्रधानमंत्री
इराक़ के प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि हालिया विरोध प्रदर्शनों में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध हिंसा करने वालों को दंडित किया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १२, २०१९ १४:५० Asia/Kolkata
  • हिंसा में लिप्त लोगों को दंडित किया जाएगाः इराक़ी प्रधानमंत्री

इराक़ के प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि हालिया विरोध प्रदर्शनों में प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध हिंसा करने वालों को दंडित किया जाएगा।

आदिल अब्दुल मेहदी ने शनिवार को स्पष्ट शब्दों में कहा है कि हालिया विरोध प्रदर्शनों में जिन लोगों ने भी प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध हिंसा की है उनको अवश्य दंडित किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि हिंसा करने वाले जो भी हों और चाहे किसी भी पद पर आसीन हों उनके विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही ज़रूर होगी।  इराक़ी प्रधानमंत्री का कहना था कि इस वास्तविकता को समझने के लिए जांच समिति का गठन किया गया है कि राजधानी बग़दाद और सात प्रांतों में होने वाले हालिया विरोध प्रदर्शनों के पीछे किसका हाथ था? उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे दंडित किया जाएगा चाहे वह कोई भी हो।

ज्ञात रहे कि इराक़ के कुछ नगरों में पांच दिनों तक सड़कों पर होने वाली हिंसा में 110 लोग मारे गए जबकि 1000 से अधिक लोग घायल हुए थे।