अमरीका अब भी भेज रहा है सीरिया में हथियार
अमरीका की ओर से सीरिया के लिए हथियार भेजने का सिलसिला लगातार जारी है।
मिलेट्री टाइम्स वेबसाइट के अनुसार ट्रम्प प्रशासन ने 2019 में सीरिया के लिए पहले से अधिक हथियार भेजे हैं। इस साइट ने अमरीका की वायुसेना की केन्द्रीय कमान के हवाले से लिखा है कि अमरीका की ओर से सन 2019 में 452 टन से अधिक सैन्य उपकरण, विमानों के माध्यम से सीरिया भेजे गए। विशेष बात यह है कि जहां एक ओर अमरीका द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि वह पश्चिमी एशिया विशेषकर सीरिया से अपने सैनिक हटा रहा है जबकि दूसरी ओर वहीं पर हथियारों की सप्लाई को भी जारी रखे हुए है। उल्लेखनीय है कि सन 2014 में मूसिल और रक़्क़ा की स्वतंत्रता के लिए भी अमरीका ने इतने हथियार नहीं भेजे थे जितने उसने 2019 में भेजे हैं।
दूसरी ओर पेंटागन का यह दावा है कि उसने अफ़ग़ानिस्तान से अपने दो हज़ार सैनिकों को निकाल लिया है किंतु उसके बावजूद वाशिग्टन ने सन 2019 में अफ़ग़ानिस्तान के लिए 122 टन से अधिक सैन्य उपकरण भेजे। पिछले महीने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मिनेसोटा राज्य में एक चुनावी कैम्पेन में कहा था कि तै यह पाया था कि हम अफ़ग़ानिस्तान में कम समय तक रहेंगे किंतु 19 वर्षों के बाद भी हम वहां पर उपस्थित हैं। अब वह वक़्त आ पहुंचा है कि हम अपने सैनिकों को अफ़ग़ानिस्तान से निकाल लें।