अमरीकी जांच टीम पहुंची रेयाज़ और अबूधाबी
अमरीकी विदेश तथा रक्षामंत्रालय की टीम ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है कि सऊदी अरब और यूएई को बेचे गए हथियार, यमन में अलक़ाएदा तक कैसे पहुंचे।
सऊदी अरब और यूएई को बेचे गए हथियार, यमन में अलक़ाएदा तक कैसे पहुंचे इस बात की जांच करने के उद्देश्य से अमरीकी विदेश तथा रक्षामंत्रालय की टीम रेयाज़ पहुंची है। अलजज़ीरा के अनुसार कुछ सप्ताह पूर्व सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि अमरीका द्वारा सऊदी अरब और यूएई को बेचे गए हथियार, यमन में अलक़ाएदा के धड़े के पास मौजूद हैं। यह अमरीकी टीम अपनी जांच के लिए रेयाज़ और यूएई दोनो जगह पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रही है। सीएनए के अनुसार 2019 के आरंभ में अमरीका निर्मित बक्तरबंद वाहन-एमआरएप, जिन्हें सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात को बेचा गया था इस समय यमन में अलक़ाएदा के धड़ों के नियंत्रण में हैं। सीएनएन की इस रिपोर्ट के आने के बाद अमरीका की ओर से इस बारे में जाचं-पड़ताल शुरू हो गई है।
विशेष बात यह है कि अमरीकी टीम इस मामले की जांच ऐसी स्थिति में कर रही है कि जब वाशिग्टन, यमन युद्ध के आरंभ से सऊदी गठबंधन की खुलकर सहायता कर रहा है। सऊदी गठबंधन में लड़े जा रहे यमन युद्ध में अबतक हज़ारों की संख्या में आम लोग मारे जा चुके हैं जबकि लाखों की संख्या में लोग बेघर हुए हैं।